Uttarkashi Harshil Cloud Burst Video: जल तबाही! उत्तरकाशी के हर्षिल में फटा बादल,पहाड़ों से गिरा मलबा, महज कुछ सेंकेंड्स में सब खत्म,वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp
image 53

Uttarkashi Harshil Cloud Burst Video: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां हर्षिल में बादल फटने से तबाही मच गई। बदल फटने की इस भयावह घटना से खीर गाड़ का जलस्तर बढ़ने से कस्बा धरालीखीर गाड़ में भारी मलबा भी तेजी से बहता चला आया। (Uttarkashi Harshil Cloud Burst Video) इससे कस्बे के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में 60 लोगों के लापता होने की आशंका है।

बादल फटने का वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया है। इसमें देखा जा सकता है कि महज 20 सेकंड में बादलों से गिरी तबाही ने देखते ही देखते सब खत्म कर दिया। (Uttarkashi Harshil Cloud Burst Video) वीडियों में लोगों की चीख पूकार मची है।

Also Read –Pawan Singh Video: पवन सिंह को लोगों ने घेरा, मचा आतंक, वीडियो हो गया वायरल

Uttarkashi Harshil Cloud Burst Video: लापता हैं लोग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की ये काफी बड़ी घटना है। जानकारी के मुताबिक, बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकनों में घुस गया है। मलबे में कई लोगों की दबने की आशंका है। बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है। (Uttarkashi Harshil Cloud Burst Video) साथ ही 60 लोगों के लापता होने की भी आशंका है। बताया जा रहा है कि धराली खीरगंगा में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।

बादल फटने से धराली बाजार मलबे में तबदील

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच खीर गंगा क्षेत्र में बादल फटने की बड़ी घटना का भयानक मंजर देख लोग दहल गये हैं। धराली में बादल फटने के बाद बाजार मलबे में तब्दील हो गया। गंगा घाटी के खीर गंगा क्षेत्र में हालात बेहद भयावह हैं और जिला प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुट गया है। इस हादसे में कई लोगों के बहने की आशंका है। धराली बाजार तेज बहाव और मलबे की चपेट में आ गया है, जिससे पूरा क्षेत्र तबाही की तस्वीर में बदल गया है।

Also Read –NDA Meeting: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मोदी को सम्मान, NDA की बैठक शुरू, उपराष्ट्रपति चुनाव पर हो सकती है चर्चा

बताया गया कि उत्तरकाशी में बादल फटने से लगभग 12 मजदूर दबे हो सकते हैं। अचानक पानी आने की वजह से हालात बिगड़े हैं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके के लिए रवाना हो गए हैं। (Uttarkashi Harshil Cloud Burst Video) प्रशासन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया-‘दिनांक 05 अगस्त 2025 को जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्रान्तर्गत खीर गाड़ का जलस्तर अत्यधिक वर्षा के कारण अचानक बढ़ गया, जिससे धराली कस्बे में नुकसान की सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना पर एसडीआरएफ उत्तराखंड, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग एवं आर्मी सहित आपदा प्रबंधन की समस्त टीमें घटनास्थल हेतु तत्काल रवाना हुईं।’

उत्तराखंड पुलिस ने की अपील

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना का वीडियो साझा करते हुए लिखा गया है, “हर्षिल क्षेत्र में खीर गाड़ का जलस्तर बढने से धराली में नुकसान होने की सूचना पर पुलिस, SDRF और आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैंय उक्त घटना को देखते हुए सभी नदी से उचित दूरी बनाएं. स्वयं, बच्चों व मवेशियों को नदी से उचित दूरी पर ले जाएं।”

रेस्क्यू टीम रवाना

इस भयंकर घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें रवाना हुई हैं। भटवाड़ी से एसडीआरएफ की टीम भी धराली की ओर रवाना हो गई है। (Uttarkashi Harshil Cloud Burst Video) उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने बताया कि, “हर्षिल के पास धराली में बादल फटने की बड़ी घटना हुई है। रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना है।”

सीएम धामी ने जताया दुख

इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। (Uttarkashi Harshil Cloud Burst Video) इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें