Chandauli: चन्दौली-पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वारण्टी और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना शहाबगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में किया गया। (Chandauli) थाना शहाबगंज प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारंट (NBW) के आधार पर की गई।
Chandauli: गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान
सोहन पुत्र सुखराम, अशोक कुमार पुत्र लल्लन
Also Read –Chandauli: चंदौली चकिया-मधुपुर मार्ग पर आवारा पशुओं का आतंक, शैलानियों को हो रही भारी परेशानी
दोनों अभियुक्त ग्राम भूसीकृत पुरवा, थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली के निवासी हैं। (Chandauli) इनके विरुद्ध मु.अ.सं. 56/2003 में धारा 504, 506, 427 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।










