UP Politics: विधानसभा सत्र से पहले शिवपाल यादव का तंज ! बीजेपी सरकार अपनी नाकामियों छुपाने के लिए चला रही है चौबीस घंटे का सत्र

Facebook
X
WhatsApp
UP Politics: विधानसभा सत्र से पहले शिवपाल यादव का तंज ! बीजेपी सरकार अपनी नाकामियों छुपाने के लिए चला रही है चौबीस घंटे का सत्र

UP Politics: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रही हैं। (UP Politics) उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि बीजेपी सरकार चार दिन में एक दिन चौबीस घंटे का विधानसभा सत्र चलाकर अपनी विफलताओं को ढकना चाहती है।

UP Politics: शिवपाल सिंह यादव ने साधा निशान

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। (UP Politics) प्रदेश में विकास का कोई नामोनिशान नहीं है, और सरकार केवल झूठे एजेंडे और प्रचार के सहारे जनता को गुमराह कर रही है। चार दिन के विधानसभा सत्र से प्रदेश की जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि न तो सिंचाई की उचित व्यवस्था हो सकी, न ही प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण की कोई ठोस योजना बनाई गई। मंत्री खुद कह रहे हैं कि प्रकृति से कैसे लड़ा जाए, लेकिन कम से कम बाढ़ से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम तो किए जा सकते थे।

Also Read –cricket news: गांव के लड़के को मिला विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के कॉल्स का मौका! सिम कार्ड से बना ‘सुपरस्टार’!

शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ की सड़कों की हालत पर तंज कसते हुए कहा कि दो दिन की बरसात ने ही राजधानी की पोल खोल दी है। (UP Politic) ऐसा लगता है जैसे सड़कों पर धूल भरी आंधी चल रही हो। यदि राजधानी का ये हाल है, तो बाकी प्रदेश की हालत का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

Also Read –Baaghi 4 Teaser: जानिए कितने मिनट का होगा बागी 4 का टीजर, एक्शन व रोमांस से होगा भरपूर

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व बढ़ाने में नाकाम रही है, भ्रष्टाचार चरम पर है, महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है, और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। (UP Politics) उन्होंने आरोप लगाया कि जहां एक तरफ प्रदेश में मधुशालाओं की संख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में कटौती की जा रही है। (UP Politics) बिजली संकट इतना गहरा है कि पूरा प्रदेश त्राहिमाम कर रहा है। (UP Politics) उन्होंने साफ कहा कि इन सभी स्थितियों का समाधान तभी संभव है जब 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आए। तब ही प्रदेश में सुशासन, विकास और जनकल्याण की उम्मीद की जा सकती है।UP Politics: विधानसभा सत्र से पहले शिवपाल यादव का तंज ! बीजेपी सरकार अपनी नाकामियों छुपाने के लिए चला रही है चौबीस घंटे का सत्र हो सकी, न ही प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण की कोई ठोस योजना बनाई गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें