Immigration Fraud: विदेशियों की पहचान, उन्हें डिपोर्ट करने का जिम्मा अब इस एजेंसी के हवाले होगा

Facebook
X
WhatsApp
image 7

Immigration Fraud: भारत के गृह मंत्रालय ने 1 सितंबर 2025 को Immigration and Foreigners Act, 2025 के नियमों को नोटिफाई कर दिया है. इसका मतलब है कि इस कानून के तहत क्या नियम होंगे, उनका पालन कैसे होगा, कौन सी एजेंसी या संस्था के अधीन होगा? ये सारे नियम अब सामने आ चुके हैं. सरकार ने इमिग्रेशन फ्रॉड (Immigration Fraud) से जुड़े मामलों को हैंडल करने के लिए ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (Bureau of इमिग्रेशन -BOI) को अधिकृत एजेंसी के रूप में नामित किया है. अब से ये एजेंसी राज्यों के साथ को-ऑर्डिनेशन में विदेशियों की पहचान करना, देश में उनकी आवाजाही पर रोक लगाना, उन्हें डिपोर्ट करना और इमिग्रेशन के डेटाबेस को मेंटेन करने का काम करेगी. (Immigration Fraud) हालांकि इससे पहले भी BOI का काम यही था, लेकिन कानून में उसका कोई निश्चित रोल अधिकृत नहीं था.

यह भी पढ़ें: Sudan landslide: भूकंप-भूस्खलन से दहली दुनिया! अफगानिस्तान-सुडान में 2,100 मौतें, दिल दहला देने वाले दृश्य

Immigration Fraud: सभी विदेशियों की बायोमेट्रिक जानकारी

Immigration and Foreigners Act, 2025 के तहत पहली बार विदेशियों का बायोमेट्रिक डेटा जैसे फिंगरप्रिंट, आंखों का स्कैन जैसी चीजों को इकट्ठा किया जाएगा. ठीक वैसे ही जैसे हमें आधार कार्ड बनवाते समय अपना बायोमेट्रिक डेटा देना होता है. पहले बायोमेट्रिक का यह प्रावधान कुछ वीजा श्रेणियों तक ही सीमित था और इसे गृह मंत्रालय के एग्जीक्यूटिव आदेश के माध्यम से लागू किया जाता था. रिपोर्ट के मुताबिक Immigration and Foreigners Act, 2025 के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानोंं को भी Foreigners Regional Registration Office (FRRO) को उनके यहां पढ़ रहे सभी विदेशी छात्रों के बारे में सूचित करना होगा. सिर्फ यही नहीं, अब शैक्षणिक संस्थानों को ऐसे छात्रों की अटेंडेंस, एकेडमिक रिपोर्ट्स का सेमेस्टर-वार एक संक्षिप्त विवरण देना होगा.

यह भी पढ़ें: Semicon India 2025: पीएम मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन, 48 देशों की भागीदारी से बदलेगा भारत का टेक भविष्य

रिसॉर्ट, क्लब को बंद करवाया जा सकता है

नए नियमों के अनुसार BOI ऐसे किसी भी रिसॉर्ट, क्लब या मनोरंजन वाली जगह को बंद करवा सकती है जहां ‘अवांछनीय’ विदेशियों का आना-जाना हो. ये ऐसे विदेशियों के आने पर भी लागू होगा जो किसी अपराध में लिप्त हों, किसी गैरकानूनी संगठन के सदस्य हों या अवैध प्रवासी हों. एक बार बंद होने पर मालिक बिना अनुमति के बिना नया होटल, क्लब या ऐसा कुछ नहीं खोल सकते. (Immigration Fraud) इसके अलावा एयरलाइन कंपनियों और समुद्री जहाज जो विदेश आते-जाते हैं, उन्हें भी BOI को विमान या जहाज छूटने के बाद सभी यात्रियों और क्रू की जानकारी देनी होगी. नए नियमों के तहत इन कामों के लिए एक इमिग्रेशन ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी जो कि इंटेलिजेंस ब्यूरो का अधिकारी होगा.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें