Sharda River Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में शनिवार सुबह दर्दनाक घटना घटित हुई। यहां नकहा इलाके में 20 ग्रामीणों को लेकर जा रही एक नाव अचानक अधूरे पुल के पिलर से टकरा गयी। पिलर से टकराने के बाद नाव अनियंत्रित होकर शादी नदी में पलट गयी। नाव के नदी में पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। हादसे में पिता-पुत्री नदी की तेज धारा में बह गयी। वहीं नदी में लोगों को बहता देख दूसरे छोर पर खड़े ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और बाकी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। (Sharda River Accident) एनडीआरएफ की टीम पिता-पुत्री की तलाश में जुटी हुई है।
Also Read –Akshay Kumar: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹5 करोड़ की मदद, कहा — “यह दान नहीं, मेरी सेवा है”
Sharda River Accident: पिता-पुत्री की खोजबीन में जुटी है एनडीआरएफ की टीम
मिली जानकारी के अनुसार जिले के नकहा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक नाव में 20 ग्रामीण सवार होकर शारदा नदी के एक छोर से दूसरे छोर के लिए जा रहे थे। (Sharda River Accident) तभी अचानक नाव नौव्वापुर घाट पर अधूरे पुल के पिलर से नाव टकरा गयी और फिर अनियंत्रित होकर नदी में पलट गयी। नदी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीण बहने लगे।
लोगों को नदी में बहता हुआ देख दूसरे छोर पर खड़े मछुवारों और ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और रस्सी की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि नदी में तेज धारा में पिता-पुत्री बह गये। अभी तक उनका कहीं भी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी है और पिता-पुत्री की खोजबीन में जुटी हुई है।
वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचीं एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि नदी की तेज धारा में बहे पिता-पुत्र की तलाश की जा रही है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही लापता पिता-पुत्री के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी समेत अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।










