रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

Sonbhadra: रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट में यूटिलिटीज़ विभाग की तरफ से ऑडिटोरियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के मुखिया श्री समीर नायक ने वरिष्ठ अधिकारियों श्री जयेश पवार, श्री अजय सिन्हा, श्री कैलाश प्रधान, श्री सत्यजीत आचार्या, श्री संजीव गुप्ता, श्री बी.पी शर्मा, श्री तापस चौधरी, श्री यशवंत कुमार तथा श्री संजीव सिंह समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके पूर्व श्री सत्यजीत आचार्या ने हिण्डाल्को प्रमुख श्री नायक जी का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। (Sonbhadra) वहीं अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों का अभिवादन भी टीम यूटिलिटी के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। तत्पश्चात गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई। इसके उपरांत श्री घनश्याम द्वारा यूटिलिटीज़ टीम की सालभर की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई।
एक ओर जहां आकाश ने एकल नृत्य, तो वहीं किशन- सोमेश तथा आकाश- गुंजन के युगल नृत्य प्रस्तुति ने समां बांध दिया। (Sonbhadra) गर्ल्स के ग्रुप डांस को देखकर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
ये भी पढ़ें –Sonbhadra: लायंस क्लब रेणुकूट में टीचर्स डे एवं अवार्ड नाइट का भव्य आयोजन
अंजली का एकल नृत्य भी काबिल-ए-तारीफ रहा। किशन व महेन्द्र तिवारी ने “मैं निकला गड्डी लेके…” गाने पर किये गए नृत्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों ने खूब ठुमके लगाए।
इस दौरान किशन पांडे, एवं गुंजन सिंह की बेहतरीन एंकरिंग ने सभी का खूब मनोरंजन किया।

साथ ही विभव, निलेश, संदीप, सुधांशु, पुष्पेंद्र ऋतिक तथा हरिओम का लेजी डांस सभी के मन में एक हसीन याद छोड़ गया। (Sonbhadra) उज्जवल सोनू, कृष्णा, बब्बन, तवर, रंजीत, सुनील, सोहेल का कॉमर्शियल- भोजपुरी लेज़ी फ्यूजन डांस को देखकर उपस्थित सभी रोमांचित हो उठे। नीलेश के साथ अनुराग यादव, सर्वेश, पुनीत, जाबिर, निलेश, सौरभ, सूरज, उज्जवल तिवारी, साहिल, विकास, अभिनव, संदीप, अभिमन्यु आदि ने भोजपुरी गीत पर समूह नृत्य कर बाकी सभी को नृत्य करने पर विवश कर दिया।
ये भी पढ़ें –Cow Smuggling: गायों को पकड़ कर कसाई के पास ले जाते थे, यूपी पुलिस ने 16 को दबोचा, एक-एक का नाम बताया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यूटिलिटी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों सहित प्रभात द्विवेदी, सुब्रत, शुभम, संजय, अतुल, अभिषेक, अनुराग, अभिषेक श्रीवास्तव, हिमांशु, अंकित, हर्ष, सूरज, विवेक, रितेश एवं एलसीएम इत्यादि का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यावरण विभाग के श्री महेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि श्री समीर नायक ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और अगले वर्ष हेतु और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित भी किया।















