Barabanki: ठेकेदारों की मनमानी: रातों-रात काटी जा रही लकड़ी, पुलिस और वन विभाग बेख़बर

Facebook
X
WhatsApp
WhatsApp Image 2025 09 12 at 7.24.52 PM

Barabanki: बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना घुंघटेर क्षेत्र के निंदूरा ब्लॉक के रैगवा गांव में लकड़ी ठेकेदारों की दबंगई चरम पर है। (Barabanki) ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार बिना अनुमति के रातों-रात पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं और प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से अनजान बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, देवां रेंज के अंतर्गत आने वाले रैगवा गांव में एक ठेकेदार ने बिना किसी वैध अनुमति के आरी चलाकर तीन पेड़ों को काट डाला। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि न तो वन विभाग और न ही पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें –दिशा पटानी के घर पर चली गोलियाँ, प्रेमानंद महाराज और अनिरूद्धाचार्य बने इसकी वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब-जब ऐसे मामलों की शिकायत की जाती है, तो ठेकेदारों को छोटे-मोटे जुर्माने लगाकर छोड़ दिया जाता है। (Barabanki) ग्रामीण इसे अन्यायपूर्ण मानते हैं और उनकी मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे घटनाक्रम दोबारा न हों।

योगी सरकार जहां एक ओर पेड़ों और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े-बड़े अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर दबंग ठेकेदारों द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इससे सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग और पुलिस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं, तो उन्हें मजबूरन उच्च अधिकारियों से संपर्क करना पड़ेगा। (Barabanki) लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें –नागिन 7 के लिए प्रियंका चाहर चौधरी को किया गया कास्ट, वायरल हुआ फर्स्ट लुक, देखें

अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद क्या प्रशासन हरकत में आता है और दबंग ठेकेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं। आने वाला समय ही इस पर से पर्दा उठाएगा।

संवाददाता -रानू सिंह

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें