Chandauli: चंदौली में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

WhatsApp Image 2025 09 13 at 12.52.09 PM 1

Chandauli: चंदौली। जनपद के सदर तहसील सभागार में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविन्द्र सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे सहित अन्य न्यायाधीशगण ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील की कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मंच न्याय को आम जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाता है। (Chandauli) इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराया जा सकता है। (Chandauli) उन्होंने कहा कि लोक अदालत में वादों का निस्तारण आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है, जिससे पीड़ितों को शीघ्र राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें –Barabanki: ठेकेदारों की मनमानी: रातों-रात काटी जा रही लकड़ी, पुलिस और वन विभाग बेख़बर

उन्होंने सभी से अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा वादकारियों की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें –Disha Patani News: दिशा पटानी के घर पर चली गोलियाँ, प्रेमानंद महाराज और अनिरूद्धाचार्य बने इसकी वजह

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें