Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फैजाबाद रोड पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक डाला चालक को अचानक नींद आ गई, जिसके कारण उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। और गाड़ी सीधे पुल के किनारे बनी रेलिंग से टकरा गई। (Lucknow News) यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और चालक उसी में बुरी तरह से फंस गया।
Lucknow News: क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला लखनऊ के फैजाबाद रोड के मटियारी पुल का है। यहां सुबह तड़के डाला चालक सुनील गाड़ी चलाकर जा रहा था कि इस बीच उसे नींद आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गाड़ी मटियारी पुल के किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे से आसपास अफरा-तफरी का माहौल मच गया। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और सुनील उसी में बुरी तरह से फंस गया था।
Also Read –पायल मलिक ने छोड़ा अरमान मलिक को कहा- अब मेरे से बर्दाश्त नहीं हो रहा है, देखें वीडियो
मौके पर जुटी भीड़ और रेस्क्यू की तैयारी
हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। लेकिन गाड़ी की हालत देखकर साफ था कि बिना मशीनों के चालक को बाहर निकालना असंभव है। (Lucknow News) तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और कुछ ही देर में हजरतगंज से फायर टीम मौके पर पहुंची।
फायर टीम के सदस्य ओंकार राय ने बताया कि यह रेस्क्यू बेहद मुश्किल था। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से रेलिंग में फंसा हुआ था और चालक सुनील उसके बीच दबा हुआ था। फायर टीम ने तुरंत आधुनिक उपकरणों की मदद से गाड़ी का ढांचा काटना शुरू किया। यह काम आसान नहीं था और लगातार करीब एक घंटे तक चलता रहा। आखिरकार टीम ने गाड़ी को काटकर सुनील को बाहर निकाला।
Also Read –सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं
घायल चालक की हालत
गाड़ी से बाहर निकलने तक सुनील बुरी तरह घायल हो चुका था। तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते उसे बाहर निकाल लिया गया, इसलिए उसकी जान बचने की उम्मीद है। इस घटना से साफ है कि कभी-कभी जिंदगी में छोटी-सी लापरवाही बहुत बड़ा हादसा बन जाती है। सफर करते समय ड्राइवर थकान या नींद को नजरअंदाज कर देता है और पलक झपकते ही जिंदगी मौत से जंग लड़ने लगती है।















