
Bareilly Violence Update News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में आई लव मोहम्मद के जरिए इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद (आईएमसी) के चीफ तौकीर रजा खान अपना रसूख दिखाना चाह रहा था। उसकी मंशा थी कि जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया मैदान में बड़ी संख्या में भीड़ पहुंचे और वह मजहब की आड़ में सबका रहनुमा बन सके। (Bareilly Violence Update News) पुलिस की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों को अपना दमखम दिखाना चाह रहा था।
आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खान ने पुलिस पूछताछ में तौकीर रजा के मंसूबों का भंडाफोड़ किया है। (Bareilly Violence Update News) नदीम खान ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा खान बीते कई सालों से शहर में अपना रूतबा नहीं दिखा पा रहा था। उसकी फिरतर के मुताबिक काफी लंबे समय से शहर में कुछ बड़ा भी नहीं हुआ था। जिस वजह से वह केवल अवसर की तलाश में लगा रहता था।
Also Read –Chandauli: विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में नगर निकायों को नवाचार की दिशा में बढ़ाने का आह्वान
कानपुर से उठे आई लव मोहम्मद जैसे संवेदनशील मुद्दे को मौलाना अपने ररूख जमाने के लिए इस्तेमाल करना चाह रहा था। उसे लगा कि मजहब की आड़ में वह वेस्ट यूपी के मुस्लिमों के बीच पैठ बना सकेगा। (Bareilly Violence Update News) इसके साथ ही वह आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी दलों को अपना रसूख भी दिखा सकेगा। वह पहले भी खुद को मुसलमानों का रहनुमा बता सियासी दलों के करीब रह चुका है।
Bareilly Violence Update News: बरेली में देना चाहता था बड़ा संदेश
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान बरेली में बवाल कराने की खौफनाक साजिश रची थी। वह इसके जरिए बड़ा संदेश देने की मंशा रखता था। (Bareilly Violence Update News) आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खान ने जेल जाने से पहले कई हैरान करने वाले खुलासे किये। (Bareilly Violence Update News) नदीम खान ने जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा की असलियत भी बतायी। आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि तौकीर खान ने प्रदेश मीडिया प्रभारी लियाकत खान के फर्जी हस्ताक्षर करारकर पुलिस को पत्र सौंप दिया था।
Also Read –Air India: बड़ा हादसा टला! दुबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को उतारा गया









