Lucknow News: पत्नी ने लगाई फांसी तो… पति ने भी खाया जहर! 8 माह पहले हुई थी शादी, पारिवारिक कलह की बात आई सामने

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ के चिनहट इलाके से सोमवार देर रात वैवाहिक कलह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुद्ध विहार कॉलोनी में रहने वाले दंपति के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि पति ने जहर खा लिया। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने 32 साल की महिला नजमा को मृत घोषित कर दिया, वहीं 35 वर्षीय पति समीम का इलाज जारी है। (Lucknow News) दोनों की शादी मात्र आठ माह पहले हुई थी और यह दंपति किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस को मकान मालिक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लगातार झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

image 163

Lucknow News: पत्नी की मौत और पति की हालत नाजुक

चिनहट थाना क्षेत्र में रात करीब 2 बजे पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली कि बुद्ध विहार कॉलोनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है और उसका पति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, महिला कपड़े के फंदे से लटकी थी और पति फर्श पर तड़प रहा था। (Lucknow News) पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पति की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Also Read –सियासत या साजिश? बरेली बवाल के पीछे थी तौकीर रजा की खौफनाक मंशा, पूर्व जिलाध्यक्ष ने खोला राज

आठ माह पुरानी शादी और घरेलू कलह का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका नजमा अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली थी, जबकि उसका पति समीम बाराबंकी जिले का निवासी है। करीब आठ माह पहले दोनों ने शादी की थी और किराए पर मकान लेकर चिनहट के बुद्ध विहार कॉलोनी में रह रहे थे। (Lucknow News) समीम विभूतिखंड क्षेत्र में दर्जी का काम करता है। मकान मालिक बैजनाथ यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहा था और तीन दिन पहले भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि लगातार घरेलू तनाव के चलते ही यह दर्दनाक घटना हुई।

Also Read –बड़ा हादसा टला! दुबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को उतारा गया

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में मातम

घटना की सूचना मिलते ही मृतका और आरोपी पति दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया। (Lucknow News) नजमा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं समीम का इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला वैवाहिक कलह का लग रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मोहल्ले में अचानक घटी इस घटना से लोग सहमे हुए हैं और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस अब बयान दर्ज करने और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में लगी है, ताकि आत्महत्या और जहर खाने की वजह का सही खुलासा हो सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें