Lucknow News: सुसाइड या फिर…! हजरतगंज में युवक ने की आत्महत्या, पार्किंग में खड़ी कार में बिखरा था खून, जांच शुरू

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में शनिवार रात एक युवक ने कार के भीतर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के समय कार स्टार्ट थी और भीतर से लॉक थी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (Lucknow News) पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवक ने सुसाइड क्यों किया। इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार हजरतगंज इलाके के डीएम कंपाउंड कॉलोनी के पास पार्किंग में राजाजीपुरम एफ ब्लॉक में रहने वाले 28 वर्षीय ईशान गर्ग ने कार के अंदर खुद को गोली मार ली। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि कार नंबर यूपी 32 केई 8099 में ईशान का खून से लथपथ शव मिला। कार उसी के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार के भीतर चार कारतूस भी मिले है। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किया।

Also Read –Bihar Assembly Election 2025: तेजस्वी का गेमचेंजर ऐलान, पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय-पेंशन दोगुना, छोटे कामगारों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता

जांच पड़ताल में यह सामने आया कि शनिवार शाम लगभग छह बजे से ही कार वहां पर खड़ी थी। देर रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि शाम को ही युवक ने सड़क किनारे कार खडी की और खुद को गोली ली होगी। कार के अंदर हर तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था। शव के पास ही असलहा भी पड़ा था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

Also Read –Lucknow News: 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, योगी बाबा न्याय करो के नारें लगाए

Lucknow News: सुसाडड की वजह का खुलासा नहीं

मौके पर पहुंची पुलिस को एक रिवॉल्वर, एक खाली खोखा कारतूस, नौ जिंदा कारतूस और चार अतिरिक्त जिंदा कारतूस मिले हैं। मृतक के पर्स से रिवॉल्वर का वैध लाइसेंस बरामद हुआ है। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का केस ही मान रही है। हालांकि सुसाइड के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें