Lucknow Fire Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, मची चीख पुकार

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow Fire Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से खचाखच भरी एक डबल डेकर में अचानक आग लग गयी। बस दिल्ली से गोंडा की ओर जा रही थी। बस में आग लग जाने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। (Lucknow Fire Accident) आनन-फानन में चालक और परिचालक ने बस में सवार 39 यात्रियों को बाहर निकाला। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि बस पूरी से जलकर राख हो गयी। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा के पास अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद बस में आग लग गयी। धुंआ निकलते देख चालक ने तुरंत बस को रोक दिया और सवारियों को उतार दिया।

Also Read –Lucknow News: सुसाइड या फिर…! हजरतगंज में युवक ने की आत्महत्या, पार्किंग में खड़ी कार में बिखरा था खून, जांच शुरू

Lucknow Fire Accident: कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर यह हादसा हुआ। (Lucknow Fire Accident) इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक बस चालक और परिचालक की सूझबूझ के चलते 39 यात्रियों की जान बच गई। चालक ने बताया कि डबल डेकर बस के पिछले पहिए में अचानक धुआं निकलता देख गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया।

इसके बाद तुरंत बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद चालक-परिचालक और यात्रियों ने मिलकर सामान भी बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी होने के बाद उपनिरीक्षक मोबीन अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। (Lucknow Fire Accident) बस में आग लग जाने के बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गयीं। कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग को बुझाया गया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

Also Read –Lucknow News: 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, योगी बाबा न्याय करो के नारें लगाए

चौकी इंचार्ज टोल प्लाजा मोबीन अली के मुताबिक सभी 39 यात्रियों को समय रहते बस से निकाल लिया गया था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। दूसरी बस की व्यवस्था यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना करा दिया गया है। घटना के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर आवागमन बाधित रहा। लेकिन, पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने जल्द ही यातायात को सुचारू करा दिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें