Bihar Assembly Election 2025: BJP का ‘अनुशासन का डंडा’: NDA उम्मीदवारों के खिलाफ लड़ना पड़ा महंगा, 4 नेताओं को पार्टी से निकाला

Facebook
X
WhatsApp

Bihar Assembly Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चार नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। (Bihar Assembly Election 2025) इन नेताओं पर आरोप है कि वे NDA के उम्मीदवारों के खिलाफ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव लड़ रहे थे। इसी कारण पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है और उनका सस्पेंशन ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है।

Bihar Assembly Election 2025: कौन हैं ये नेता

चारों नेता वरुण सिंह, अनूप कुमार, पवन यादव और सूर्य भान सिंह हैं। (Bihar Assembly Election 2025) इनमें वरुण सिंह बहादुरगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि अनूप कुमार गोपालगंज से मैदान में हैं। पवन यादव कहलगांव से और सूर्य भान सिंह बड़हरा से चुनावी दौड़ में हैं। पार्टी का कहना है कि ये नेता पार्टी के निर्णयों का उल्लंघन कर रहे थे, इसलिए उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया है।

Also Read –Lucknow News: 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, योगी बाबा न्याय करो के नारें लगाए

JDU ने 16 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया

बीजेपी से पहले, जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने दो दिनों में 16 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। (Bihar Assembly Election 2025) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जो पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे। पार्टी के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने सभी नेताओं का निष्कासन पत्र जारी किया। पार्टी ने कहा कि पार्टी या गठबंधन के खिलाफ काम करना, नियमों का उल्लंघन और अनुशासनहीनता माना जाता है। यही वजह है कि इन नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं ताकि पार्टी में अनुशासन कायम रहे।

Also Read –Chhath Puja 2025: छठ पूजा में सूपा चुनने में भूलकर भी न करें ये गलती! जानें बांस और पीतल में से कौन सा होता है सबसे शुभ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें