UP News: पीलीभीत में अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए के शावक की मौत, जंगल से भटककर हाईवे पर पहुँचा था शावक

Facebook
X
WhatsApp

संवाददाता- हरिओम वर्मा

UP News: पीलीभीत जनपद में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे-730 पर गजरौला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने तेंदुए के शावक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेंदुए का शावक जंगल से भटककर सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था। (UP News) इसी दौरान पीलीभीत की ओर से आ रहे तेज गति वाले वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शावक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Also Read –Barabanki: निंदूरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुनीमपुर बर्तरा में आयोजित हुई ग्राम चौपाल

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का निरीक्षण किया। (UP News) डीएफओ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृत शावक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों की विधिवत पुष्टि की जा सके।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है। (UP News) साथ ही हाईवे पर वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए सतर्कता बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपायों पर भी विचार किया जा रहा है।

Also Read –MP News: यूट्यूबर्स पर सख्त हुए सीएम मोहन यादव, डीजीपी को दी कार्रवाई की खुली छूट

इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (UP News) विशेषज्ञों का मानना है कि जंगल से सटे इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और चेतावनी संकेत लगाना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें