Mathura News: राया क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित कार नहर में गिरी, चालक सुरक्षित

Facebook
X
WhatsApp

Mathura News: राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के पास मांट ब्रांच गंग नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कार सवार युवक सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार युवक वृंदावन से होते हुए मांट ब्रांच गंग नहर के रास्ते अपने गांव शोख खेड़ा जा रहा था। (Mathura News) इसी दौरान सामने से अचानक एक वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे नहर में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला।

Also Read –Modi cabinet reshuffle 2026: मोदी कैबिनेट में 6 मंत्रियों की छुट्टी पक्की! नितिन नवीन को मिलेगा बड़ा पद, UP के इस ब्राह्मण नेता की होगी ग्रैंड एंट्री

कार में सवार युवक की पहचान राहुल पुत्र नत्थी लाल शर्मा के रूप में हुई है। (Mathura News) नहर में गिरने के बाद राहुल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार की छत पर चढ़कर जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर रुक गए और कुछ ही देर में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना राया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। Mathura News) पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार युवक को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया गया। युवक को बाहर निकालने के बाद उसकी प्राथमिक जांच की गई, जिसमें वह पूरी तरह सुरक्षित पाया गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर क्रेन भी बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।

Also Read –Trump on Iran Situation: ईरान में ‘गृहयुद्ध’ पर भड़के ट्रंपः प्रदर्शनकारियों को दिया अल्टीमेटम,खामेनेई का ’एग्जिट प्लान’ तैयार

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान कार का अनियंत्रित होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे संकरे रास्तों और नहर के किनारे वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें