UP News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में नई उम्मीदों की जीत, महिला अधिवक्ता ने रचा इतिहास

Facebook
X
WhatsApp

UP News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार परिणाम केवल पदों की घोषणा भर नहीं रहे, बल्कि उन्होंने एकजुटता, विश्वास और बदलाव की भावना को भी मजबूती से सामने रखा। इन चुनावों में महिला प्रत्याशी एडवोकेट प्रिया द्विवेदी ने संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पद पर धमाकेदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पूरे चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त कर एक नया अध्याय लिखा।

Also Read –Pawan Singh News: पवन सिंह के करियर को खत्म करने की हो रही साजिश, इस शख्स का दावा, देखें

अपने पहले ही चुनाव में मिली यह सफलता न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बार में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और स्वीकार्यता का भावनात्मक प्रतीक भी है। (UP News) जीत के बाद प्रिया द्विवेदी ने कहा कि यह विजय उनकी अकेली नहीं, बल्कि हर उस अधिवक्ता की है जिसने बदलाव और भरोसे के साथ मतदान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ मिलकर अधिवक्ता हित, सम्मान और संघर्ष को अपनी प्राथमिकता बनाए रखेंगी।

Also Read –UP News: ग्राम सेवा की मिसाल बना बुज़ुर्ग सम्मान व निःशुल्क नेत्र निरीक्षण कार्यक्रम

इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुशील मिश्र, महासचिव पद पर विजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर अनुराग पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामेंद्र त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल शुक्ला एवं रणविजय, तथा संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पद पर प्रिया द्विवेदी ने जीत हासिल की। UP News) (सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने बार की गरिमा, एकता और अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें