UP News: कोरारी लच्छन शाह में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। (UP News) पूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश सिंह के नेतृत्व में आज न केवल मासिक ग्राम सभा का आयोजन किया गया, बल्कि बुज़ुर्गों के लिए निःशुल्क नेत्र निरीक्षण एवं परामर्श शिविर भी लगाया गया, जो अत्यंत सफल रहा।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुज़ुर्गों ने अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। ग्रामीणों ने इस पहल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
सभा के दौरान ग्रामवासियों के साथ आदर्श ग्रामसभा के निर्माण, पारदर्शिता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आपसी सहयोग जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।
Also Read –Chandauli: चंदौली नौगढ़ ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार का भावपूर्ण विदाई समारोह
सर्वेश सिंह ने कहा कि गांव का वास्तविक विकास तभी संभव है जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचें और बुज़ुर्गों के अनुभव का सम्मान हो। (UP News) ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा जताई।

यह आयोजन गांव में सकारात्मक सोच, एकता और सेवा भावना का प्रतीक बनकर उभरा।















