Jhansi News: मऊरानीपुर पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Jhansi News: मऊरानीपुर पुलिस ने तीन क्रिमिनलों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक लाख छब्बीस हजार कैश, सोने चांदी के जेवरात व असलहे बरामद किए गए। तीनों क्रिमिनलों पर विभिन्न दफाओं के तहत मुकदमा पंजीकृत है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी देहात डॉ अरविन्द कुमार, सीओ मऊरानीपुर जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में मऊरानीपुर पुलिस चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश में लगी थी। (Jhansi News) बीती रात पुलिस टीम कचौरा पठार के पास वारण भदावर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तीन बदमाश कालभैरव मन्दिर के पास जंगल में देवरीसाहपुरा की ओर जा रहे हैं। इनके पास चोरी का माल है। इस सूचना पर टीम सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने कालभैरव मन्दिर के पास देवरीसाहपुरा पहुंचने पर घेराबंदी तो बदमाशों ने पुलिस दल पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने फायरिंग कर क्रिमिनलों को पकड़ लिया।

Also Read –Murshidabad SIR Controversy: सुलग उठा मुर्शिदाबाद! इस एक ‘चिंगारी’ ने हिला दी पूरे बंगाल की राजनीति, कटघरे में ममता सरकार, SIR रोकने की थी साजिश?

Jhansi News: इस स्थान पर दिया घटना को अंजाम

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के देवरीरानीपुर निवासी लालता प्रसाद अहिरवार के मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, 90 हजार कैश, चोरी किया था। (Jhansi News) इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।

इन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लुहारगांव निवासी अर्णव कुमार कुशवाहा, मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर के सिरसागरपुरा निवासी रितिक ढीमर व विवेक अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया।

यह सामग्री बरामद

एक लाख छब्बीस हजार कैश, सोने चांदी के जेवरात, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

Also Read –Pappu Yadav News: मैं साथ हूं…घबराओ मत! हॉस्टल की लड़कियों की सुरक्षा के लिए ‘मसीहा’ बने पप्पू यादव, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इस टीम को मिली है सफलता

मऊरानीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी, रानीपुर चौकी प्रभारी कुलदीप पवार, उपनिरीक्षक कौशल कुमार, मुख्य आरक्षी विकास कुमार, विजय त्रिपाठी. रामू, शशिभूषण, अंनश यादव, उमेश कुमार व पदन कुमार शामिल रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें