Republic Day 2026 Lucknow: विधानसभा के सामने गूंजा देशभक्ति का जोश! गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास ने लखनऊ में बढ़ाया रोमांच

Facebook
X
WhatsApp

Republic Day 2026 Lucknow: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को लखनऊ विधानसभा के सामने परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान सेना के जवानों, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने परेड में हिस्सा लिया।

पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने उत्साह के साथ इस दृश्य को निहारा।

Republic Day 2026 Lucknow: बच्चों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और गर्व की झलक साफ़

पूर्वाभ्यास के दौरान सेना की टुकड़ियों ने सधे हुए कदमों के साथ मार्च पास्ट किया। (Republic Day 2026 Lucknow) जवानों की एकरूप चाल, अनुशासन और तालमेल ने परेड की गंभीरता और गरिमा को दर्शाया। वहीं स्कूली बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ कदमताल करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व को जीवंत किया। बच्चों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और गर्व साफ झलक रहा था।

image

Also Read –Jhansi News: मऊरानीपुर पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

परेड के दौरान बैंड की देशभक्ति धुनों ने माहौल को और भी प्रेरणादायक बना दिया। (Republic Day 2026 Lucknow) जवानों और बच्चों की लयबद्ध चाल पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। पूर्वाभ्यास को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यातायात को नियंत्रित करने के लिए विधानसभा मार्ग और आसपास के इलाकों में विशेष व्यवस्था की गई।

परेड के हर चरण का बारीकी से निरीक्षण

अधिकारियों ने परेड के हर चरण का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मुख्य समारोह के दिन किसी भी प्रकार की कमी न रहे और कार्यक्रम समय पर एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

image 1

Also Read –Murshidabad SIR Controversy: सुलग उठा मुर्शिदाबाद! इस एक ‘चिंगारी’ ने हिला दी पूरे बंगाल की राजनीति, कटघरे में ममता सरकार, SIR रोकने की थी साजिश?

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में निकलने वाली परेड में सेना, अर्धसैनिक बल, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों की सहभागिता रहती है। इस पूर्वाभ्यास के साथ ही राजधानी में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह और तैयारियां तेज हो गई हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें