Sitapur: लहरपुर नगर पालिका की बदहाली फिर आई सामने, वार्ड नंबर-1 बेहटी बना जलभराव और गंदगी का केंद्र

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- वीरेश तिवारी

Sitapur: लहरपुर सीतापुर नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। (Sitapur) वार्ड नंबर-1, मोहल्ला बेहटी में सड़क पर भरा गंदा पानी, फैली गंदगी और टूटी व्यवस्थाएं स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई हैं। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं आसपास रहने वाले नागरिकों को दुर्गंध और मच्छरों से जूझना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि आए दिन बनी रहती है। (Sitapur) कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को फोन कर शिकायत की गई, लेकिन फोन तक नहीं उठाए जाते। जब संपर्क ही नहीं हो पा रहा, तो समाधान की उम्मीद कैसे की जाए?

Also Read –Kaushambi: कौशांबी पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में ‘बच्चा बिक्री’ का घिनौना खेल बेनकाब, 6 माह का मासूम सुरक्षित बरामद

विडंबना यह है कि जब भी सीतापुर जिलाधिकारी राजा गणपति आर लहरपुर नगर पालिका के दौरे पर आते हैं, तब रातों-रात सफाई और मरम्मत का दिखावा शुरू हो जाता है। (Sitapur) अधिकारी और कर्मचारी अपनी “फाइलों में नंबर बढ़ाने” के लिए तात्कालिक काम कर देते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

तस्वीरें साफ बयां कर रही हैं कि नगर पालिका के दावों और वास्तविकता में कितना बड़ा अंतर है। (Sitapur) सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस बदहाली पर ध्यान देंगे, या फिर जनता यूं ही गंदगी और जलभराव में जीने को मजबूर रहेगी?

Also Read –CM Yogi News: ‘धर्म की आड़ में छिपे हैं कालनेमि…’,शंकराचार्य विवाद के बीच CM योगी का बड़ा बयान

अब देखना होगा कि प्रशासन इस खबर के बाद जागता है या फिर लहरपुर की बदहाली यूं ही जारी रहती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें