Iran News: “परमाणु बम इस्लाम में हराम है!” ईरान के इस बयान ने दुनिया को सस्पेंस में डाला

Facebook
X
WhatsApp

Iran News: ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत प्रतिनिधि डॉ अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने परमाणु हथियारों को हराम करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेगा, क्योंकि यह इस्लामिक दृष्टिकोण से गलत है। उनका कहना है कि ईरान का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा का उपयोग केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए करना है, जैसे सामाजिक और मानवीय जरूरतों को पूरा करना।

डॉ. इलाही ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों पर आरोप लगाया कि वे दोहरे मापदंड अपना रहे हैं। (Iran News) उन्होंने कहा कि जबकि ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाते हैं और उसके परमाणु स्थलों पर सख्त निगरानी रखी जाती है, वहीं अन्य देशों के मामलों में ऐसी सख्ती नहीं दिखाई जाती।

Also Read –Lucknow stray dogs attack: लखनऊ में आवारा कुत्तों का ‘आतंक’! पार्क में घुसा पूरा ‘झुंड’, फिर मासूम बच्चों पर अटैक, देखें वीडियो

Iran News: ईरान पर हमले और अंतरराष्ट्रीय विवाद

जून 2025 में, इजरायल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे। हाल ही में, परमाणु अप्रसार पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर मतभेद उभरे। कुछ सदस्य ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं, जबकि अन्य इन प्रतिबंधों को स्थायी रूप से हटाने की बात कर रहे हैं और बैठक की वैधता पर सवाल उठा रहे हैं। यह विवाद 2015 के संयुक्त व्यापक कार्ययोजना (JCPOA) समझौते पर केंद्रित है, जिसमें ईरान ने चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी और यूरोपीय संघ के साथ हस्ताक्षर किए थे।

Also Read –Maharashtra BJP double-M formula: महाराष्ट्र पर राज करेंगी महिलाएं! BJP के ‘डबल-एम’ फॉर्मूले से तय होगी सियासत, विपक्ष के छूटे पसीने

भारत और ईरान के ऐतिहासिक संबंध

डॉ. इलाही ने भारत और ईरान के पुराने और गहरे संबंधों पर भी जोर दिया। (Iran News) उन्होंने बताया कि इस्लाम के उदय से पहले भी दोनों देशों के बीच सहयोग था। ईरान में भारतीय गणित, खगोलशास्त्र और चिकित्सा की उपलब्धियों का अध्ययन किया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता हमेशा भारत के साथ अच्छे संबंधों को प्राथमिकता देते हैं। चाबहार बंदरगाह पर दोनों देशों के बीच सहयोग की उम्मीद भी जताई गई है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि ईरान के विश्वविद्यालयों में भारतीय दर्शन की किताबें पढ़ाई जाती थीं और स्कूलों में दोनों प्राचीन सभ्यताओं के बीच रिश्तों को सिखाया जाता था। (Iran News) हालांकि, ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई हैं, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें पूरी तरह से सही नहीं हैं, और कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें