Silver Price Crash Today: सोना के बाद ‘चांदी’ भी एकदम से हुई धड़ाम! एक झटके में 60 हजार रुपये किलो टूटे भाव, सराफा बाजार में हड़कंप

Facebook
X
WhatsApp

Silver Price Crash Today: बीते कई सप्ताह से लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई छू रही चांदी ने आखिरकार शुक्रवार को एक ऐसा तगड़ा झटका दिया कि निवेशक ही नहीं, बल्कि आम खरीदार भी बुरी तरह से हिल गए। जो चांदी कुछ दिन पहले तक 4 लाख रुपये के पार पहुंच गई थी, वह एकाएक धड़ाम होकर गिर गई। (Silver Price Crash Today) बाजार खुलते ही चांदी के दामों में लगभग 60,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, ऐसे में इस अचानक परिवर्तन ने सराफा बाजार का पूरा माहौल बदल कर रख दिया है।

Silver Price Crash Today: सराफा बाजार में भयंकर अफरा-तफरी

इंदौर के सराफा बाजार में शुक्रवार सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। गुरुवार तक चांदी का भाव लगभग 4 लाख 10 हजार रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। लेकिन शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही दाम सीधे 3 लाख रुपये प्रति किलो तक गिर गए। (Silver Price Crash Today) इस गिरावट की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यह पूरी तरह अचानक से हो गई। कई व्यापारियों को भी समझ नहीं आ सका कि इतनी बड़ी गिरावट आखिर कैसे और क्यों आई। बाजार में कुछ वक़्त के लिए खरीद-बिक्री तक रुक गई और व्यापारी असमंजस में नजर आए।

Also Read –Shankaracharya Ultimatum To CM Yogi: UP में भगवा बनाम भगवा! मांस निर्यात में 40% हिस्सा यूपी का? शंकराचार्य का योगी सरकार पर अटैक…

दोपहर तक थोड़ी रिकवरी अवश्य हुई और चांदी का भाव करीब 3 लाख 30 हजार रुपये तक पहुंच गया, लेकिन तब तक निवेशकों को बड़ा नुकसान हो चुका था।

पुरानी चांदी बेचने आए ग्राहकों के उड़ गए होश

इस गिरावट का सबसे बड़ा प्रभाव उन लोगों पर भी पड़ा जो अपनी पुरानी चांदी बेचने बाजार पहुंचे थे। (Silver Price Crash Today) एक ग्राहक ने बताया कि वे अपनी पुरानी चांदी बेचने आए थे और उन्हें उम्मीद थी कि अच्छे दाम मिलेंगे। लेकिन जब उन्होंने व्यापारियों से भाव पूछा तो वे दांग रह गए। शुरुआत में तो कोई भी व्यापारी उनकी चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलो में भी खरीदने को तैयार नहीं था।

Also Read –Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू में ‘Beef Fat’ का सच आया सामने! CBI की फाइनल चार्जशीट ने खोल दी सबकी पोल, भक्त रह गए दंग

कई दुकानों के चक्कर लगाने के बाद बहुत ही दिक्कतों से उन्हें 28 लाख 80 हजार रुपये का भाव मिल सका। उनका कहना था कि यदि उन्हें पहले से अंदाजा होता तो वे चांदी बेचने का फैसला कुछ दिन बाद करते।

निवेशकों के चेहरे उतरे, खरीदारों को मिली राहत

इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। जिन लोगों ने पिछले दो-तीन दिनों में ऊंचे दामों पर चांदी खरीदी थी, उनके चेहरे पर स्पष्ट रूप से निराशा नजर आई।

एक युवा ग्राहक ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी शादी के लिए सोना-चांदी खरीदी थी, इसलिए वे इस गिरावट से बच गईं। लेकिन उनका मानना है कि जो लोग सिर्फ तेजी देखकर जल्दबाजी में निवेश कर रहे हैं, उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। (Silver Price Crash Today) उन्होंने सलाह दी कि चांदी या सोने में निवेश हमेशा लंबे वक़्त के लिए और धीरे-धीरे करना अधिक सुरक्षित होता है।

वहीं दूसरी तरफ, जो ग्राहक जरूरत के लिए चांदी खरीदने आए थे, उनके लिए गिरते दाम राहत लेकर आए। (Silver Price Crash Today) शादी-ब्याह के मौसम में चांदी के गहनों और बर्तनों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में कीमतों में गिरावट से आम खरीदारों को बड़ा लाभ मिल सकता है।

क्या आगे और गिर सकते हैं चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव वैश्विक बाजार, डॉलर की स्थिति और निवेशकों की मांग पर निर्भर करता है। फिलहाल, अचानक आई गिरावट ने सभी को सतर्क कर दिया है। अब देखना होगा कि आगामी वाले में चांदी फिर से तेजी पकड़ती है या कीमतों में और गिरावट देखने को मिलती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें