Mumbai Mayor: 11 फरवरी को मुंबई को मिलेगा नया मेयर, महिला के लिए आरक्षित है यह सीट

Facebook
X
WhatsApp

Mumbai Mayor: मुंबई में नए मेयर के लिए तारीख तय हो गई है। लेकिन, मेयर भाजपा का होगा या शिवसेना का, यह अब तक फाइनल नहीं हो पाया है। 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे मुंबई महानगरपालिका में महापौर के लिए मतदान होगा।

इस बार यह पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है, यानी मुंबई को इस बार एक महिला मेयर मिलने जा रही है।

ये भी पढ़ें –Parliament Budget Session: अमेरिका के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष का बहिष्कार, जेपी नड्डा ने बताया गैर-राष्ट्रवादी व्यवहार

7 फरवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। (Mumbai Mayor) चुनाव की देखरेख बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, अगली बैठक में समिति के सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया जा सकता है।

बता दें कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान हुआ था, जबकि 16 जनवरी को वोटों की गिनती पूरी की गई। (Mumbai Mayor) इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 89 सीट जीती हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को 29 सीट मिली हैं।

वहीं, शिवसेना उद्धव गुट को 65 सीटें मिली हैं, जबकि राज ठाकरे की मनसे को सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

ये भी पढ़े –Balrampur News: बलरामपुर को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए श्रम विभाग का व्यापक जागरूकता अभियान

मेयर चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 114 सीटों का है, जिसे शिवसेना और भाजपा ने मिलकर पार कर लिया है। (Mumbai Mayor) ऐसे में दोनों दल मिलकर अपने उम्मीदवार को मेयर बना सकते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मेयर की कुर्सी भाजपा के पास जाएगी या शिवसेना शिंदे गुट के पास।

शहरवासियों की नजरें अब 11 फरवरी पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि मुंबई की कमान किस महिला पार्षद के हाथों में जाएगी और शहर का नया मेयर कौन बनेगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें