Chandauli: नौगढ़ में महाशिवरात्रि पर भव्य झांकी: डीजे-नगाड़ों के साथ उमड़ी भीड़, पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण रहा आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

Chandauli: चंदौली नौगढ़/नौगढ़ कस्बे में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे कस्बे में एक भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह आयोजन पुलिस बल की मुस्तैदी के कारण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

झांकी में भगवान महादेव और माता पार्वती की आकर्षक प्रतिमाएं प्रस्तुत की गईं, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। (Chandauli) डीजे और पारंपरिक नगाड़ों की धुन पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026 02 16 at 11.20.27 AM

Also Read –Chandauli: बरहनी क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

जैसे ही झांकी कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी, हर-हर महादेव और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। (Chandauli) बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित भारी भीड़ पूरे उत्साह के साथ झांकी के साथ चलती रही। युवा श्रद्धालु शिव भजनों पर झूमते नजर आए।

झांकी के दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी, जिसका लाभ श्रद्धालुओं ने उठाया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे कार्यक्रम बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Also Read –Nirahua Wife Video: पहली बार दिनेश लाल यादव संग दिखी उनकी पत्नी, जानिए कौन हैं व क्या करतीं हैं

आयोजनकर्ताओं पप्पू केशरी और सत्यनारायण केशरी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर प्रतिवर्ष इस तरह की भव्य झांकी निकाली जाती है। (Chandauli) उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और सहयोग से यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें