Ashutosh Brahmachari Attack: आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आशुतोष ब्रह्मचारी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने हाल ही में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। (Ashutosh Brahmachari Attack) बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ जब वे ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक घटना रीवा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान हुई। यह हमला फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। हमलावर ने कथित तौर पर धारदार हथियार से आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से काफी खून बहने लगा। (Ashutosh Brahmachari Attack) बताया जा रहा है कि हमले के दौरान अपनी जान बचाने के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी ट्रेन के टॉयलेट में जाकर बंद हो गए। इसी तरह उन्होंने किसी तरह खुद को हमलावर से बचाया। इस हमले में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं और वे लहूलुहान हालत में प्रयागराज पहुंचे।
Also Read –Barabanki: बाराबंकी में पोस्ट बजट सेमिनार का सजीव प्रसारण, 973 किसान जुड़े कार्यक्रम से
मीडिया से फोन पर बातचीत में आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि हमलावर उनकी नाक काटने की कोशिश कर रहा था। हालांकि उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचा ली। उन्होंने इस हमले के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए सीधे तौर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर शक जाहिर किया है। (Ashutosh Brahmachari Attack) प्रयागराज पहुंचने के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल गए। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए प्रयागराज जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन भी दिया है। अपने आवेदन में उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत कुछ अन्य लोगों को हमले की साजिश रचने का आरोपी बताया है। माना जा रहा है कि इस मामले में आगे और कानूनी कार्रवाई हो सकती है और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एक और आपराधिक केस दर्ज होने की संभावना भी जताई जा रही है।
दरअसल, कुछ समय पहले आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे और इस मामले में केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से लाए गए युवा बटुकों यानी धार्मिक छात्रों के साथ आश्रमों में गलत व्यवहार किया गया। (Ashutosh Brahmachari Attack) इसके अलावा प्रयागराज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि एक आश्रम में अनुचित गतिविधियां होती हैं और इसमें कई लोगों की संलिप्तता है। फिलहाल ट्रेन में हुए हमले के बाद यह मामला और अधिक गंभीर हो गया है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।















