UP News: मिर्जापुर में दीक्षांत परेड 2025-26 का भव्य आयोजन, 392 रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाई दमदार परेड

Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में पुलिस लाइन परिसर स्थित परेड ग्राउंड पर दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। (UP News) इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि आर.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल मंडल (परीक्षेत्र मिर्जापुर) ने परेड की सलामी ली और रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में कुल 14 टोलियों के 392 रिक्रूट आरक्षियों ने 9 माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार और अनुशासित परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करने से हुई।

WhatsApp Image 2026 04 26 at 16.36.24

मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर सम्मान प्रणाम ग्रहण किया और मंच से सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। (UP News) सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान की प्रतिष्ठा, जन सुरक्षा तथा अपने पद की गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

परेड के उपरांत टोलियों का गौरवपूर्ण तरीके से मार्च पास्ट कराया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया। (UP News) इसमें आरक्षित मोहम्मद सिराज ने सर्वप्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आरक्षित दीपक कुमार ने आउटडोर परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। परेड कमांडर के रूप में आरक्षित कृष्ण दत्त का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

WhatsApp Image 2026 04 26 at 16.36.23 1

इस अवसर पर पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पूरे समारोह का आयोजन अनुशासन, गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जो पुलिस बल की प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बना।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें