UP News: बाराबंकी में महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद बोले- ‘अब सिर्फ सरकार की नसबंदी बाकी’

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी, 18 मई: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में सांसद तनुज पुनिया भी शामिल हुए।

सांसद पुनिया ने कहा कि सरकार में महंगाई चरम पर है, आम आदमी भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। नोटबंदी, तेल-गैस की महंगाई के बाद अब सिर्फ सरकार की नसबंदी ही बाकी है।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 23.48.49 1

कार्यकर्ताओं ने “महंगाई डायन खाये जात है”, “गिरता रुपया महंगा तेल” जैसे नारे लगाए। जिलाध्यक्ष मोहसिन ने कहा कि सरकार वोट की राजनीति में लगी है, अर्थव्यवस्था बिगड़ने से लोग आत्महत्या को मजबूर हैं।

प्रदर्शन में राजेंद्र वर्मा, सरजू शर्मा, केसी श्रीवास्तव समेत कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें