रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता
UP News: चकिया थाना क्षेत्र के बोदारा कला गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहनों के बढ़ते आतंक के बीच हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्रमा (27) पुत्र बिहारी लाल अपनी बाइक यूपी 67 एएन 9066 एचएफ डीलक्स से जा रहे थे। (UP News) इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में शव पूरी तरह कुचल गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
Also Read –Dhurandhar 2 OTT Release Date: ओटीटी पर देखें धुरंधर 2 का वो हिस्सा जो नहीं देखा सिनेमाघरों में
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। (UP News) हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों और तेज रफ्तार ट्रकों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में निर्दोष लोगों की जान जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरटीओ विभाग और खनन विभाग कार्रवाई के दावे तो करते हैं, लेकिन धरातल पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। (UP News) लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो आगे भी ऐसे हादसे होते रहेंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए और तेज रफ्तार डंपरों व ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।














