Agra Zip Line Accident: आगरा में घूमने आए एक परिवार की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब एडवेंचर गतिविधि के दौरान 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ताजगंज स्थित चौपाटी में हुआ, जहां जिप लाइन का हुक टूटने से किशोर करीब 45 फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। जिस दौरान सिर और शरीर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Agra Zip Line Accident: परिवार के साथ आगरा आया था किशोर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र स्थित गणेशनगर निवासी पंकज अग्रवाल रविवार को छुट्टी होने के कारण पत्नी और अपने दो बेटों के साथ आगरा घूमने आए थे। (Agra Zip Line Accident) परिवार दोपहर के समय ताजगंज स्थित चौपाटी पहुंचा था, जहां सभी सैर सपाटा कर रहे थे।
इसी दौरान पंकज अग्रवाल का 16 वर्षीय बेटा कुनाल अग्रवाल एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लेने लगा। वह जिप लाइन झूले पर चढ़ा हुआ था और एडवेंचर कर रहा था।
अचानक टूटा जिप लाइन का हुक
वहीं शाम करीब छह बजे अचानक बड़ा हादसा हो गया। जहां जिप लाइन का हुक टूट गया, जिससे कुनाल सीधे करीब 45 फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर आ गिरा। (Agra Zip Line Accident) ये हादसा होते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।
जिसके बाद घायल हालत में आनन फानन में कुनाल को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
वहीं कुनाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मां और भाई की हालत शव देखकर बिगड़ गई और दोनों बेसुध हो गए। जहां कुछ ही देर पहले तक परिवार घूमने फिरने में व्यस्त था, लेकिन अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
वहीं इस हादसे के बाद स्वजन ने चौपाटी का संचालन करने वाली कंपनी ईओडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (Agra Zip Line Accident) परिवार का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। घटना के बाद लोगों के बीच भी एडवेंचर गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस हिरासत में मैनेजर और सेफ्टी इंचार्ज
वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। एडीसीपी हिमांशु गौरव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि चौपाटी का संचालन करने वाली आउटसोर्स कंपनी ईओडी के मैनेजर और सेफ्टी इंचार्ज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि, हादसे की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।














