Kashi Vishwanath Temple News: वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम परिसर के गेट पर उस समय हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात एक जवान की राइफल से अचानक गोली चल गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई। वहां मौजूद तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए, जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी को नहीं लगी. सूत्रों के मुताबिक, बंदूक से छूटी गोली के छर्रे वहां मौजूद तीन लोगों को जा लगे, जिससे वे आंशिक रूप से घायल हुए हैं। Kashi Vishwanath Temple News) घटना के तुरंत बाद सुरक्षा में तैनात अन्य अधिकारियों और पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला।
जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास हुई, जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रहती है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर इसे हथियार के आकस्मिक ट्रिगर दबने की घटना माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील और भारी भीड़भाड़ वाला धार्मिक स्थल माना जाता है। प्रशासन अब सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा कर सकता है।











