Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में बढ़ते दिन के साथ नए और चौंकाने वाली खुलासे हो आ रहे हैं। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच महाराष्ट्र के बीड जिले तक पहुंच गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी चेतन चौधरी और उसकी मंगेतर सिया गोयल ने कथित तौर पर हत्या की साजिश को अंजाम देने से पहले अपने एक बेहद करीबी सहपाठी से इस पूरी साजिश का ज़िक्र किया था। इस खुलासे के बाद पुलिस उस युवक से लगातार पूछताछ कर रही है और उसके डिजिटल रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की जा रही है।
Ketan Agrawal Murder Case: मई के आखिर में साझा किया था कथित हत्या की साजिश
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीड का रहने वाला यह युवक चेतन चौधरी का पुराना क्लासमेट है और फिलहाल पुणे के बालेवाड़ी स्थित एक निजी कंपनी में जॉब करता है। जांच में खुलासा हुआ है कि मई 2026 के आखिरी हफ्ते में चेतन और सिया ने उससे संपर्क किया था। (Ketan Agrawal Murder Case) इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल की हत्या की योजना का जिक्र किया और इस विषय पर विस्तार से बातचीत भी की।
सूत्रों का दावा है कि आरोपियों ने युवक को 18 जून को लोहागढ़ किले की यात्रा पर साथ चलने के लिए भी कहा था। हालांकि, युवक ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने दोनों को ऐसा कदम न उठाने की सलाह भी दी थी।
Also Read –India-Japan Summit: PM मोदी का मेगा ऐलान, भारत में आएगा 10 ट्रिलियन येन निवेश, ताकाइची से 120 नई डील
हत्या के बाद भी हुई थी मुलाकात
जांच एजेंसियों के अनुसार, केतन अग्रवाल की हत्या के बाद चेतन चौधरी ने सिया गोयल के साथ-साथ इस युवक से भी फिर से मुलाकात की थी। (Ketan Agrawal Murder Case) अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के बाद हुई इस मुलाकात में किन विषयों पर चर्चा हुई और क्या उस बातचीत का संबंध हत्या से था।
पुलिस ने इस एंगल को बेहद गंभीरता से लेते हुए युवक के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सएप चैट, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि इन रिकॉर्ड्स से जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
युवक की भूमिका पर खड़े हो रहे सवाल
इस खुलासे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि अगर युवक को पहले से कथित हत्या की योजना के बारे में जानकारी थी, तो उसने इसकी सूचना पुलिस या केतन अग्रवाल के परिवार को क्यों नहीं दी। (Ketan Agrawal Murder Case) क्या उसने इसे मजाक समझा, डर के कारण चुप रहा या फिर इसके पीछे कोई और कारण था? फिलहाल इन सभी पहलुओं पर भी पुलिस जुटी हुई है।
हालांकि, अभी तक पुलिस ने युवक को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया है। (Ketan Agrawal Murder Case) अधिकारियों का कहना है कि उसकी भूमिका की हर एंगल से जांच की जा रही है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।











