UP News: बाराबंकी में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, दो किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुर्गा ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उससे उठता घना धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। (UP News) दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.29.03 1

बताया जा रहा है कि दुकान में दोपहिया वाहनों के बड़ी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई, जिससे उसे नियंत्रित करना दमकल विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। (UP News) हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.29.02

आग की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ और सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। (UP News) सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

फिलहाल आग पर काबू पाने और नुकसान का आकलन करने का कार्य जारी है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें