Lock Upp Season 2 : लॉक अप सीजन 2 में हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहाँ शो में जिस योगेश रावत को दर्शक फाइनलिस्ट के तौर पर देख रहे थे। उस योगेश रावत को एविक्ट कर दिया गया। और उनकी जगह सूफी को बचा लिया गया। जिसके बाद दर्शक इन सबपर काफी ज्यादा नाराज भी नजर आए। तो वहीं लॉक अप 2 में ड्रामा को और बढ़ाने के लिए घर में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लाया गया है। जोकि अपूर्वा मखीजा हैं, जिनका नाम अक्सर किसी ना किसी विवाद से जुड़ता रहता है। अपूर्वा के जाने से घर में श्रेया के साथ उनका कलेश देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही लॉक अप 2 में हिना खान और उर्फी जावेद की एंट्री हुई है। जो इस रियलटी शो में एक नया ट्वीस्ट लेकर आने वाली है।
Lock Upp Season 2: लॉक अप सीजन 2 में हिना खान और उर्फी जावेद की एंट्री
लॉक अप सीजन 2 में हिना खान और उर्फी जावेद की एंट्री हुई है। बता दे कि हिना खान और उर्फी जावेद एक स्पेशल गेस्ट के तौर पर इस रियलटी शो में नजर आएंगी। हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच की लड़ाई को कौन नहीं जानता है। दोनों ही बिग बॉस का हिस्सा रही है, उस सीजन में दोनों के बीच काफी टकराव देखने को मिला था। हिना खान पर पहले भी शिल्पा शिंदे कई सारे आरोप लगा चुकी है। उनकी हेल्थ को लेकर भी शिल्पा शिंदे सवाल उठा चुकी हैं। बिग बॉस को भले ही हिना खान ने नहीं जीता था, शिल्पा शिंदे ने जीता था। लेकिन दोनों के रिश्ते के बीच जो दरार देखने को मिली थी। वो अबतक बरकरार है।
Lock Upp Season 2 में हिना खान की एंट्री से एक नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच एक बार फिर से टकराव हो सकती है। यही नहीं उर्फी जावेद जोकि आकांक्षा चौधरी को पहले से स्प्रिटविला से जानती हैं। उर्फी भी आकांक्षा चौधरी को समझाती हुई नजर आ सकती हैं। लॉक अप 2 के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा की अभी कौन-कौन से ड्रामे होने बाकी हैं।









