Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस टीवी जगत का सबसे बड़ा रियलटी शो है। बिग बॉस के अबतक कुल 19 सीजन आ चुके हैं, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। तो वहीं अब जाकर बिग बॉस के नए सीजन को लेकर अपडेट सामने आया है। कल बिग बॉस के मेकर्स ने Bigg Boss 20 का नया प्रोमों रिलीज किया गया है। बिग बॉस 20 के प्रोमों में शो का नया लोगो दर्शाया गया। इसके साथ ही दर्शकों को जानकारी दी गई की जल्द ही बिग बॉस 20 उनको जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देखने को मिलेगा।बिग बॉस 20 का नया प्रोमों जारी होने के बाद से ही दर्शकों को बिग बॉस के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। चलिए जानते हैं बिग बॉस 20 कब आएगा और इस बार किस-किस सेलेब्स को बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच किया जा सकता है।
Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 कब आएगा
बिग बॉस 20 का नया सीजन जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। क्योंकि कल बिग बॉस के मेकर्स ने दर्शकों को नया सरप्राइज दिया है। बिग बॉस 20 के नए प्रोमों के साथ ही बिग बॉस 20 कब टीवी पर आएगा। इसपर अपडेट आना शुरू हो गया है। (Bigg Boss 20 Promo) मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 20 की शूटिंग सलमान खान 21 सिंतबर 2026 को शुरू करेंगे। जिसके साथ ही बिग बॉस 20 सिंतबर के महीने में शुरू होगा। पिछले साल बिग बॉस 19 अगस्त के महीने में शुरू हो गया था। क्योंकि बिग बॉस ओटीटी और खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 नहीं आया था। लेकिन इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 आने वाला है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर 1 अगस्त 2026 से आएगा। तो वहीं बिग बॉस 20 का अभी ऑफिशियल रिलीज डेट नहीं जारी किया गया है।
Also Read –Barabanki News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 के यदि कंटेस्टेंट की बात करें तो अभी ऑफिशियल तौर पर अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 20 में दर्शकों को लॉक अप सीजन 2 के कई सारे कंटेस्टेंट देखने को मिल सकते हैं। जिसमें योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला का नाम शामिल है। (Bigg Boss 20 Promo) इसके अलावा सैंटी शर्मा का नाम भी सामने आ रहा है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस 20 में पुराने कंटेस्टेंट भी नजर आ सकते हैं। इससे पहले भी बिग बॉस के कई सीजन में देखा जा चुका है। जब पुराने कंटेस्टेंट नजर आए थे।









