Assam Flood News: असम बाढ़ का कहर: 15,430 हेक्टेयर फसल तबाह, घर-बार उजड़े; मरने वालों की संख्या 82 हुई

Facebook
X
WhatsApp

Assam Flood News: असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। हजारों परिवार संकट में हैं, खेत पानी में डूब चुके हैं और कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। 2 और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 82 पहुँच चुकी है। हालात संभालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और अन्य एजेंसियां लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं, लेकिन कई इलाकों में हालात अब भी बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। लाइवसमाचार अपडेट

Assam Flood News: 15,430 हेक्टेयर फसल बर्बाद, सड़कें और घर भी नहीं बचे

बाढ़ का सबसे बड़ा असर किसानों पर पड़ा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 15,430 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है, जिससे हजारों किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इसके अलावा अनेक जिलों में मकान, सड़कें, पुल और सरकारी बुनियादी ढांचा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Also Read –Omar Abdullah Divorce: जम्मू-कश्मीर CM उमर और पायल अब्दुल्ला का रिश्ता खत्म! सुप्रीम कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक पर लगी मुहर

तबाही के बीच सरकार का बड़ा फैसला, बाढ़ पीड़ितों को मिल सकती है EMI से राहत

बढ़ते संकट के बीच असम सरकार ने राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने घोषणा की कि सरकार बीमा कंपनियों और NBFCs से संपर्क कर बाढ़ प्रभावित चार सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों के लोगों के बीमा दावों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करेगी।

इसके साथ ही सरकार इन जिलों के कर्जदारों के लिए लोन मोरेटोरियम लागू कराने का प्रयास करेगी, ताकि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को कुछ समय के लिए EMI और कर्ज की किस्तों से राहत मिल सके।

Also Read –Pranit More Video: 370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणीत मोरे की वापसी, स्टेज पर रो पड़े कॉमेडियन, देखिए

नुकसान का सर्वे तेज, जल्द मिलेगी आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकानों, पशुधन और अन्य संपत्तियों के नुकसान का आकलन अंतिम चरण में है। सर्वे पूरा होते ही प्रभावित परिवारों को मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता जल्द जारी करने की कोशिश की जाएगी।

सरकार का दावा है कि राहत और पुनर्वास कार्य में तेजी लाई जा रही है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें