Panjokhra Sahib Vivad: हरियाणा के अंबाला में पंजोखरा साहिब विवाद को लेकर शुक्रवार को तनाव उस समय और बढ़ गया, जब बड़ी संख्या में सिख संगत ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी गुरसिमरन https://india24x7livetv.com/panjokhra-sahib-…rge-and-tear-gas/सिंह मंड के खिलाफ FIR दर्ज करने और हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई की मांग पर अड़े रहे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को हाईवे से हटाया।
झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। इसी दौरान DSP वरिंदर सिंह का अंगूठा कटने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से घटना में घायल पुलिसकर्मियों और DSP की चोट को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
Also Read –Shahberi Furniture Market Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी मार्केट में आग का तांडव, एक की गई जान
विवाद के मुख्य कारण और शुरुआती झड़प: 7 अगस्त को पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा के पास गुरसिमरन सिंह मंड और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और हाथापाई हुई थी, जिसमें मंड और कुछ अन्य लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने गुरसिमरन सिंह मंड की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुछ सिख युवकों को हिरासत में ले लिया था।
Panjokhra Sahib Vivad: गुरुद्वारा साहिब से हाईवे तक पहुंची संगत
पंजोखरा साहिब विवाद में गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई दिनों से नाराजगी बनी हुई थी। शुक्रवार को इस मुद्दे पर बैठक के बाद सिख संगत ने नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला किया।
Also Read –Bulandshahr News: बीबी नगर में हुई मुठभेड़, 5 बदमाश गिरफ्तार, जिनमें एक हुआ लंगड़ा
पंजाब समेत आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में संगत अंबाला पहुंची। जब प्रदर्शनकारी गुरुद्वारा साहिब से हाईवे की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
इसके बावजूद प्रदर्शनकारी हाईवे तक पहुंच गए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।









