West Bengal News: तारापीठ के होटल में तड़के लगी भयानक आग, 6 जिंदगियां खत्म; कई घायल

West Bengal News: तारापीठ के होटल में तड़के लगी भयानक आग, 6 जिंदगियां खत्म; कई घायल
Facebook
X
WhatsApp

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार (17 अगस्त ) तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग झुलस गए हैं। करीब 11-12 लोगों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

सुबह 4:30 बजे होटल में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास तालाब के किनारे स्थित विदेशिनी होटल में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे अचानक आग लग गई। उस समय होटल में कई श्रद्धालु और अन्य लोग ठहरे हुए थे। आग लगते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

आग में 6 लोगों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। कई अन्य लोग आग और धुएं की चपेट में आने से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बीरभूम के एएसपी नीलेश श्रीकांत गाइकर ने बताया कि राहत और बचाव का काम जारी है। उनके मुताबिक, अब तक 11-12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी देना संभव नहीं है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

होटल में आग किस वजह से लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर फायर विभाग ने बिजली के शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना है। पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। आग किस हिस्से से शुरू हुई और इतनी तेजी से कैसे फैली, इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही होटल में अग्निशमन और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों की भी पड़ताल की जा सकती है।

मौके पर पुलिस और दमकल की टीमें

घटना की सूचना मिलते ही तारापीठ और रामपुरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों के साथ पुलिस ने राहत और बचाव अभियान में सहयोग किया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की पहचान जुटाने का काम भी किया जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें