Amrapali Dubey Shubhankar Mishra: आम्रपाली दुबे के सईया हैं निरहुआ, भईया कहने पर भड़की, शुभांकर मिश्रा को दी धमकी, देखें वीडियो

Facebook
X
WhatsApp

Amrapali Dubey Shubhankar Mishra: इस समय भोजपुरी बवाल शो लगातार जियो हॉटस्टार पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भोजपुरी बवाल में भोजपुरी सुपरस्टार के कई ऐसे राज सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से लगातार वो सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। शो की शुरूआत से ही काजल राघवानी द्वारा आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते पर सवाल उठाया गया। काजल राघवानी ने कहा कि आम्रपाली दुबे की वजह से निरहुआ उनके साथ काम नहीं करते हैं। दोनों को एक साथ एक गाने में काम करना था लेकिन बाद में आम्रपाली दुबे को उस गाने के लिए सलेक्ट कर लिया गया और काजल राघवानी को हटा दिया गया। दोनों अक्सर साथ में भी नजर आते हैं। ना केवल काजल राघवानी ने ही अपितु कई बार आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते पर सवाल उठ चुके हैं कि वास्तव में आखिर दोनों के बीच रिश्ता क्या है। अब जाकर शुभांकर मिश्रा ने इसपर सवाल उठाया है।

Also Read –Russia-Ukraine War: रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक! 822 ड्रोन तबाह, मॉस्को से रोस्तोव तक मचा हड़कंप, 6 की मौत | देखें VIDEO

Amrapali Dubey Shubhankar Mishra: शुभांकर मिश्रा ने आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते पर उठाया सवाल

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का रिश्ता इस समय भोजपुरी बवाल में जाने की वजह से सुर्खियों में है। बता दे कि शुभांकर मिश्रा ने आम्रपाली दुबे का एक इंटरव्यू लिया है। शुभांकर मिश्रा ने अपने इंटरव्यू में कहा- निरहुआ आपके भैया है, जिसपर आम्रपाली कहती हैं कि नहीं को-एक्टर हैं। जिसपर शुभआंकर कहते हैं कि सिर्फ को-एक्टर और कुछ नहीं, आप क्यों नहीं कहती हैं कि आप उनसे प्यार कहती हैं। आप उनके बच्चों का ध्यान रखती हैं, वो अपनी पत्नी से भी प्यार नहीं करते हैं। जिसपर आम्रपाली कहती हैं कि उनके बच्चे उनके अच्छे दोस्त हैं। जिसके बाद आम्रपाली दुबे गुस्सा जाती हैं और शुभांकर मिश्रा से कहती हैं कि- मेरे बारे में बोलने से पहले सोच लेना, जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

Also Read –UP News: पीएस मीडिया न्यूज़ वेंचर्स के मुख्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें