Gurugram Woman Biker Case: क्लब से निकला, नशे में था धुत…फिर महिला बाइकर के पीछे दौड़ाई कार, गुरुग्राम केस में CCTV ने खोली पोल

Facebook
X
WhatsApp

Gurugram Woman Biker Case: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर शिवानी चौहान को टक्कर मारने के बहुचर्चित मामले में एसआईटी (SIT) की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई खौफनाक और चौंकाने वाले सच सामने आ रहे हैं। एसआईटी सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला हादसे के समय शराब के नशे में पूरी तरह धुत्त था और रफ्तार के घमंड में चूर होकर गाड़ी दौड़ा रहा था। पूरी रात एक क्लब में अय्याशी और पार्टी करने के बाद आरोपी सड़क पर उतरा था। जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि हादसे के वक्त बैंसला खुद ही कार चला रहा था और उसके साथ गाड़ी में तीन अन्य दोस्त भी सवार थे।

Gurugram Woman Biker Case: चचेरे भाई ने उकसाया और 2 किलोमीटर तक किया पीछा

एसआईटी की तफ्तीश में सामने आया है कि कार में बगल वाली सीट पर बैंसला का चचेरा भाई लवनीश बैठा हुआ था। लवनीश ने ही नशे में धुत बैंसला को महिला बाइकर का पीछा करने और सबक सिखाने के लिए उकसाया था। पुलिस द्वारा जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चलता है कि दोनों पक्षों के बीच सबसे पहले कहासुनी सेक्टर 53 मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी। इसके बाद अपना आपा खो चुके आरोपी ने अपनी तेज रफ्तार कार से लगभग दो किलोमीटर तक महिला बाइकर शिवानी चौहान उर्फ ‘सिया’ का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद उसने बेहद बेरहमी से और जानबूझकर बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

Also Read –Ram Asare Kushwaha Quit BJP: इस दिग्गज ने BJP को दिया तगड़ा झटका! 13 साल बाद फिर थामा सपा का दामन, 2027 से पहले बढ़ी हलचल

CCTV और डिजिटल सबूतों से खुली पोल

मामले की जांच कर रही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सुबह 6 बजे से 8 बजे तक की फुटेज खंगाली है, जिसमें टक्कर से पहले हुई कहासुनी की बात साबित हुई है। इसके अलावा, पीड़िता शिवानी ने भी अपनी राइड की पूरी रिकॉर्डेड वीडियो फुटेज एसआईटी को सौंप दी है, जो इस केस में सबसे अहम डिजिटल सबूत बनी है। बीती रात एसआईटी की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया, ताकि हादसे की हर एक कड़ी को आपस में जोड़ा जा सके। वहीं आरोपी के नशे में होने की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए उसके ब्लड और यूरिन सैंपल लैब भेजे गए हैं।

Also Read –PM Modi Birthday 2026: पीएम मोदी की कुंडली में सत्ता का राज! दिसंबर के बाद राजनीति में आएगा बड़ा मोड

कार में सवार अन्य दोस्तों पर कसता शिकंजा

गुरुग्राम पुलिस ने इस खौफनाक वारदात के समय कार में मौजूद दो अन्य दोस्तों को भी जांच में शामिल होने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। एसआईटी जल्द ही उनके बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही, पुलिस दुर्घटना में इस्तेमाल हुई कार के मूल मालिक का बयान भी ऑन-रिकॉर्ड दर्ज करने की तैयारी में है। महिला बाइकर को इस तरह जानबूझकर कुचलने की कोशिश की इस घटना ने सड़क सुरक्षा और नशे में धुत रईसजादों की गुंडागर्दी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसआईटी का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ इतने कड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं कि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलना तय है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें