Sitapur News: बाजपेई नगर खेल मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योजना के तहत एक-दूजे के हुए जोड़े !

Facebook
X
WhatsApp

लोकेशन – सीतापुर
रिपोर्टर – सन्तोष कुमार वर्मा

 

Sitapur News:  सीतापुर के विकास खंड रेउसा के बाजपेई नगर में स्थिति खेल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक बहुत बडा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कुल 150 जोड़ों ने शादी की। हिन्दूओ की 140,और मुस्लिम समाज के 10जोडो की शादी संपन्न हुई, सेउता विधायक ज्ञान तिवारी के द्वारा एवं खंड विकास अधिकारी प्रवीण जीत ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया।

सभी जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों से शादी की सेउता विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी। और नव विवाहित जोडो पर फूलों की वर्षा की,उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शादी में मदद देना है। इस योजना के तहत सरकार हर जोड़े को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देती है।

WhatsApp Image 2026 09 25 at 11.01.04 AM

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी सम्मान के साथ करवा रही है। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की भावना के साथ काम कर रही है इसका लक्ष्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है रेउसा थाना अध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी अपने सभी साथियों के साथ बरसात के मौसम में ड्यूटी पर मुस्तैद रहे, इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद यादव, संजय सिंह कुशवाहा, कृष्ण स्वस्प पांडे , बमिभया प्रधान ब्रह्म प्रकाश, समेत कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें