Balaghat News: पारिवारिक विवाद में पत्नी ने पति पर उड़ेला खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसा !

Facebook
X
WhatsApp

Balaghat News: मध्य प्रदेश का जिला बालाघाट कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गायखुरी में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला द्वारा अपने पति पर खौलता हुआ तेल उड़ेलने का मामला सामने आया है। गर्म तेल से पति का चेहरा, कान के पास का हिस्सा और गला झुलस गया। घायल व्यक्ति डालीराम बोपचे 51 वर्ष को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गायखुरी निवासी डालीराम बोपचे, मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया गया कि कल शाम डालीराम मजदूरी से घर लौटे। फ्रेश होने के बाद वे घर में करवट लेकर लेटे हुए मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी श्यामकला खाना बना रही थी और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया ।

तभी अचानक श्यामकला ने खौलता हुआ तेल डालीराम के ऊपर उड़ेल दिया और मौके से फरार हो गई। गर्म तेल गिरने से डालीराम का चेहरा, कान के पास का हिस्सा और गला झुलस गया। डालीराम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद जिला अस्पताल पुलिस ने घायल डालीराम के बयान दर्ज कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना बालाघाट भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोकेशन-  बालाघाट ( मध्य प्रदेश )
रिपोर्टर-  दिलीप जामरे

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें