CM Yogi Mother Passed Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।
पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार और जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने निधन की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार निधन के समय माता जी पैतृक आवास पर ही थीं। डॉक्टर को भी बुलाया गया था।
पंचूर गांव में ही रह रही थीं माता सावित्री देवी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी लंबे समय से पौड़ी के पंचूर गांव में ही रह रही थीं। योगी आदित्यनाथ का परिवार भी इसी गांव में रहता है।
सीएम योगी चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर के हैं। उनके पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे, जिनका 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था।
माता सावित्री देवी के निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक और सामाजिक जगत से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को सांत्वना दी है।








