Barabanki News: तालाब में डूबने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शौच के लिए गए थे घर से, गांव में पसरा मातम!

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News:  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र की है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पैर फिसलने से तालाब में गिरे

मिली जानकारी के मुताबिक, घुंघटेर निवासी प्रकाश पुत्र विश्वनाथ (52) मंगलवार सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026 11 24 at 12.18.27 PM

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही घुंघटेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रकाश की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

जिला- बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें