Raebareli News: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी !

Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News: कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर रायबरेली के गंगा घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। डलमऊ के ऐतिहासिक एवं पौराणिक गंगा तट पर लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं सरेनी क्षेत्र के गेगासो, रालपुर और शिवपुरी गंगा घाटों पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

WhatsApp Image 2026 11 24 at 4.36.46 PM

ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह होते-होते घाटों पर भारी भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान घाटों पर हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान, मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ का दौर चलता रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा डलमऊ और आसपास का गंगा तटीय इलाका भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद

WhatsApp Image 2026 11 24 at 4.36.07 PM

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। डलमऊ सहित सरेनी क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें तैनात रहीं। वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मेडिकल टीम, नाविकों और गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई। प्रशासनिक टीमें लगातार घाटों पर निगरानी करती रहीं, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान और पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Image 2026 11 24 at 4.36.15 PM

एक ओर गंगा में आस्था की डुबकी, तो दूसरी ओर घाटों पर सुरक्षा का पहरा। कार्तिक पूर्णिमा पर रायबरेली के गंगा घाटों पर भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।

लोकेशन- रायबरेली
ब्यूरो चीफ- राम सुमेर

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें