अमिताभ बच्चन पर हो गया था 90 करोड़ का कर्ज, कहा- ‘लेनदार दरवाजे पर आकर गाली देते थे,धमकाते थे’

Facebook
X
WhatsApp

बॉलीवुड के शहंशाह और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 1999 में दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे। 1999 में वेंचर अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बहुत बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ा था। कंपनी की प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और इवेंट मैनेजमेंट में बार-बार मिली विफलताओं की वजह से अमिताभ बच्चन कर्ज में डूब गए थे। 2013 में दिए अपने इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने इस मुश्किल वक्त के बारे में याद करते हुए कहा था कि कैसे लेनदार उनके घर तक पैसा लेने के लिए पहुंच जाते थे और उन्हें धमकी देते थे। आखिरकर अमिताभ बच्चन ने फिल्म मोहब्बतें और अपने टेलीविजन डेब्यू ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की सफलता के साथ इन मुश्किलों को पार किया। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हाल ही में 21 साल पूरे हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन ने 2013 में मेल टुडे से बात करते हुए कहा था कि उनपर एक वक्त अलग-अलग लोगों का 90 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया था। अमिताभ बच्चन ने कहा था, ”मैंने दूरदर्शन सहित एक साथ कई लोगों के पैसों का भुगतान किया था। लेकिन जब उन्होंने इंटरेस्ट कंपोनेंट मांगा, तो मैंने उनके बदले मैंने उनका विज्ञापन किया था। मैं यह कभी नहीं भूल सकता हूं कि कैसे लेनदार हमारे दरवाजे पर आ जाते थे और गाली देते थे। हमें धमकी भी देते ते और पैसों को मांग करते थे और इससे भी बदतर, जब वे हमारे घर पर ‘कुडकी’ के लिए आते थे।”

अमिताभ बच्चन ने कहा था, ”इसमें कोई शक नहीं है कि वो मेरे 44 साल के प्रोफेशनल करियर के सबसे काले पलों में से एक था। इसने मुझे बैठने और सोचने पर मजबूर कर दिया था कि मैं अपने सामने के विकल्पों को देखा और अलग-अलग परिस्थियों का मूल्यांकन किया है। काफी सोचने और विचारों के बाद मुझे बार-बार एक उत्तर मिलता था कि मुझे एक्टिंग करनी आती है। मैं एक दिन उठा और यशजी (यशराज चोपड़ा, फिल्म निर्माता) के पास गया, जो ठीक मेरे घर के पीछे रहते थे। मैंने उनसे कहा कि मुझे काम दीजिए…। तभी मेरी किस्मत पलटी और उन्होंने मुझे ”मोहब्बतें” दीं।”

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में फिल्म ‘मोहब्बतें’ और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में टेलिविजन डेब्यू से जोरदार वापसी की। इसके बाद अमिताभ बच्चन की पॉप्युलैरिटी में पहले से भी ज्यादा इजाफा हो गया। अमिताभ बच्चन ने इसके बाद कभी खुशी कभी गम, आंखें, बागबान, खाकी, देव, लक्ष्य, वीर-जारा, बंटी और बबली, चीनी कम, भूत नाथ, सरकार, पा, पीकू, पिंक और गुलाबो सिताबो जैसी एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं।

78 वर्षीय अमिताभ अमिताभ बच्चन आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टरों में से एक हैं। पिछले साल 2020 में उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म गुलाबो सीताबो के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया था। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करे तो उनकी आने वाली फिल्मे हैं, चेहरे, झुंड, ब्रह्मास्त्र, मई दिवस और अलविदा। इस बीच अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति-13 सीजन के साथ टीवी पर भी आ रहे हैं। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन मई से शुरू हो गई है। अमिताभ बच्चन इस शो को साल 2000 से होस्ट कर रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें