करण जौहर के प्रति कंगना के बदले तेवर देखकरआरके बोले- बॉलीवुड की सबसे बड़ी पाखंडी

Facebook
X
WhatsApp

बॉलीवुड एक्‍टर और फिल्‍म क्रिटिक कमाल आर खान पिछले कुछ समय से सेलेब्स की खुलकर आलोचना कर रहे हैं। केआर सलमान खान और मनोज वाजपेयी को लेकर बयान दिए और उनके खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज हो गया लेकिन केआरके को इससे कोई सबक नहीं मिला है। तभी तो शनिवार को उन्‍होंने बॉलीवुड पंगागर्ल कंगना रनौत ने पंगा लेते हुए उन्‍हें बॉलीवुड की सबसे बड़ी पाखंडी बता दिया है।

बता दें बॉलीवुड क्‍वीन कंगना रनौत फिल्‍म डॉयरेक्‍टर करण जौहर के बीच हमेशा छत्‍तीस का आंकड़ा नजर आता है। कंगना रनौत आए दिन नेपोटिज़्म या इनसाइडर-आउटसाइडर वाले मुद्दे में करण जौहर को घसीटती नजर आती है, लेकिन कंगना रनौत के तेवर अब कुछ बदले हुए नजर आ रहे है। कंगना रनौत ने करण जौहर की फिल्म ‘शेरशाह’ की तारीफ की और सिद्धार्थ मल्होत्रा के लुक को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “सिद्धार्थ मल्होत्रा आपने क्या शानदार श्रद्धांजलि दी है। पूरी टीम को बधाई. यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी थी और आप सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।”

कंगना के इसी बदले हुए तेवर पर बॉलीवुड के विवादित स्टार केआरके ने ट्टीट किया है। कमाल आर खान ने लिखा- कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे बड़ी पाखंडी हैं। करन जौहर और पूरे बॉलीवुड कोअब तक गाली दे रही थी । लेकिन अब वह करण जौहर की फिल्‍म की तारीफ कर रही है, क्योंकि उसकी फिल्म थलाइवी10 सितंबर को रिलीज हो रही है! उन्हें उम्मीद है कि करण जौहर उनकी फिल्म की तारीफ करेंगे। ना दीदी ऐसा नहीं होगा।

बता दें इससे पहले बता दें ये पहला मौका नहीं है जब केआरके ने कंगना रनौत से पंगा लिया है। इससे कुछ ही दिन पहले कंगना रनौत को लेकर केआरके ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया था जो एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से जुड़ा था। हालांकि केआरके ने इस ट्वीट को जल्‍द ही डिलीट कर दिया था। कंगना की दो फोटोज भी ट्वीट की थीं और कमाल ने फोटो शेयर करते हुए दावा किया कि फोटो में जो एक्ट्रेस के साथ लड़का नजर आ रहा है, उसका नाम इमरान है, और एक्ट्रेस इसको इन दिनों डेट कर रही हैं। कमाल ने लिखा था कि ब्रेकिंग न्यूज- कंगना रनौत इमरान नाम के एक इजिप्टियन लड़के को डेट कर रहे हीं । ये तो लव जिहाद है दीदी। आपसे ये उम्मीद नहीं थी। ‘

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें