साईकिल रैली को मुकेश रस्तोगी अध्यक्ष व्यपार मंडल सपा जी,ओ पी यादव पुर्व अध्यक्ष के द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया जितेंद्र मौर्य ने कहा सदर की जनता ने पूरी तरह मन बना लिया है अब 2022 में सपा सदर रायबरेली की सीट को जीत कर इतिहास रचेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को देश के सबसे पड़े प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर रहेगी सदर की जनता पूरी तरह से अखिलेश यादव के साथ है .
भाजपा सरकार में महंगाई की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं अब घर की बजट पूरी तरह बिगड़ा हुआ हैं गैस से लेकर पेट्रोल डीज़ल तक सभी चीज़े एक आम आदमी की पकड़ से बाहर ज चुकी हैं महंगाई तभी कम होगी जब सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री बनेंगे साईकिल रैली बस स्टॉप से प्रारंभ कर के खलिसहट,क़िलाबाजर, सादिक लॉन ,जहानाबाद चौकी,कहारों का अड्डा,खोयमण्डी, कैपरगंज, सुपर मार्केट हाथी पार्क,अस्पताल चौराहा पुलिस लाइन होते हुए महात्मा गांधी मैदान में समाप्त की गई

इस मौके पर संजीत मौर्य, शिव चरित मौर्य, दिनेश यादव,राजकुमार मौर्य,शिवेंद्र पटेल, आनंद यादव,छेदीलाल मौर्य, नीरज मौर्य, आशीष तिवारी,रामझस यादव,शिवम शाहू, शिवा मौर्य,देवशंकर त्रिपाठी,शुभम मौर्य, रिंकू कुमार,कल्लू कुमार,मंजीत निर्मल,अमन राही, रामदीन मौर्य आदि सैकड़ो लोग साईकिल रैली में मौजूद रहे .
रिपोर्ट : राम सुमेर









