किसान नौजवान पटेल यात्रा प्रयागराज से लौट रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कुंडा नगरपंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव के आवास पर की प्रेसवार्ता

Facebook
X
WhatsApp

प्रतापगढ़: किसान नौजवान पटेल यात्रा प्रयागराज से लखनऊ जाते समय कुंडा नगरपंचायत अध्यक्ष सीमा गुलशन यादव के निजी आवास पर रुक कर कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद पत्रकारों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वार्ता किए।सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव के बड़े भाई नगरपंचायत अध्यक्ष कुंडा गुलशन यादव के वैष्णो कॉलोनी कुंडा स्थित आवास पहुंचे।
इससे पहले समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चाय नाश्ता कर सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं को कुशल क्षेम जाना तथा आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा।

1 1661इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए क्षेत्रीय पार्टी जनसत्ता दल से गठबंधन की बात को अफवाह बताया और कहा कि समाजवादी पार्टी कुंडा में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। विधानसभा चुनाव में सभी बूथ और सेक्टर प्रभारी, पार्टी के सभी फ्रंटलों के पदाधिकारी क्षेत्र में लोगों के बीच जाएं लोगों की समस्याओं को सुनें और समाजवादी नीतियों और विचारों का प्रचार प्रसार करें।

आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है और हमारे मुखिया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश की ओर ले जाने का कार्य करेंगे। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी, भ्रष्टाचार, गुंडाराज चरम पर है‌। युवा बेरोजगार हैं, कमरतोड़ मंहगाई है,महिला अपराधों में वृद्धि हुई है, माफियाओं को सत्ता का संरक्षण है,किसानों पर काला कानून थोपा जा रहा है। किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

2 292

वर्तमान भाजपा सरकार पूर्णतः विफल है, सम्पूर्ण प्रदेश में नफरत और वैमनस्यता का भाव पैदा कर रही है भाजपा सरकार।
भारतीय जनता पार्टी जुमले बाजो की पार्टी है भारतीय जनता पार्टी ने पूरे साढ़े 4 साल पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की योजनाओं को अपनी योजना बता कर, उद्घाटन हुए कार्यों का पुनः उद्घाटन कर, शिलान्यास का शिलान्यास करके,योजनाओं का नाम बदलकर जनता के साथ छलावा करने का काम किया है समय आने पर जनता उसका करारा जवाब देगी।

प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है इस समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रति परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली शिक्षामित्रों का समायोजन कैबिनेट की प्रथम बैठक में 10 लाख युवाओं को रोजगार किसानों का बकाया भुगतान रोजगार के नए अवसर समाजवादी पेंशन,कन्या विद्या धन, लैपटॉप, एंबुलेंस योजना डायल हंड्रेड जैसी योजनाओं को और अधिक विस्तार में लागू करके जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगे जिससे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जा सके।

इस दौरान पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल , धर्म राज सिंह पूर्व सांसद ,पूर्व मंत्री अंसार अहमद , जिला अध्यक्ष कौशाम्बी दयाशंकर यादव , जिला अध्यक्ष प्रयागराज योगेश चन्द्र यादव , एमएलसी मानसिंह यादव , महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी,पूर्व विधायक श्याद अली,भइयाराम पटेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्यारे लाल खैरा, विपिन सरोज,शांति सिंह, शुषमा पाल, विजय यादव , विधायक डा. आर.के.वर्मा, पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, प्रमोद मौर्य प्रदेश सचिव, राम सुंदर शास्त्री, राम अवध काका विधानसभा अध्यक्ष कुंडा,चन्द्र बलि पटेल, रमाकांत सिंह पटेल, रमेश यादव विधानसभा अध्यक्ष बाबागंज, विनोद यादव, राजू यादव , उदय प्रकाश यादव राष्ट्रीय महासचिव युवजन सभा, इरफान खान,इरशाद सिद्दीकी, अन्ना यादव, जगदीश मौर्य, रमेश पाठक, रमाशंकर यादव प्रधान, पप्पू यादव, अमर पाल, लाल बहादुर पासी, शमीम अहमद , सन्तोष यादव, राहुल सिंह , कमलेश सरोज जिला पंचायत सदस्य, अनुज सोनकर जिला पंचायत सदस्य, राम आसरे सरोज जिला पंचायत सदस्य , विजय पाल, सन्तोष पटेल एवं प्रधान बीडीसी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : अमरनाथ यादव

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें