उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश की स्टेट्स रिपोर्ट को लेकर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने स्टेट्स रिपोर्ट को लेकर यूपी सरकार को फटकारते हुए कहा कि रिपोर्ट में यह कहने के अलावा कुछ भी नहीं है कि और गवाहों से पूछताछ की गई है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ”लखीमपुर नरसंहार मामले में स्पष्ट है कि उप्र सरकार किसानों को कुचलने वालों के साथ खड़ी है। किसानों को कुचलने के मुख्य आरोपी के पिता (गृह राज्य मंत्री) को @narendramodi जी का सरंक्षण प्राप्त है। माननीय उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी से साफ है कि न्याय के लिए स्वतंत्र जांच होनी जरुरी है।”









